ऐलोवेरा औषधीय गुणों (Medicinal Properties) से भरपूर होता है।यह कई बीमारियों से लड़ने मे भी मदद करता है। इसके अलावा यह स्किन (Skin),पाचन(Digestion),डायबिटिज में भी काम करता है लेकिन ज्यादा सेवन करने से यह हमारे शरीर पर उल्टा असर भी डाल सकता है। आइए हम इसके फायदे और नुकसान के बारे में अच्छे से समझते हैं।
ऐलोवेरा के फायदे (Benefits of Aloe Vera):
* ऐलोवेरा स्किन ट्रीटमेन्ट के लिए वरदान है। इस पौधे के गूदे को स्किन समस्याओं को ठीक करने में किया जाता है। ऐलोवेरा के जेल को स्किन पर लगाने से धूल मिट्टी और डेड स्किन साफ होती है। ऐलोवेरा स्किन को साफ करने के अलावा स्किन पर ग्लो भी लाता है। एलोवेरा के एंटी एजिंग गुण चेहरे से झुर्रियों को हटाने में मदद करता है।
*यह मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
*एंटी फंगस होने के कारण यह हमारे त्वचा पर किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को ठीक कर देता है और हमारे बालों मे डैंड्रफ समस्या को भी खत्म कर देता है।
*वजन को नियंत्रित करने के साथ घटा भी सकते है।
*ऐलोवेरा का जूस पीलिया बीमारी में भी राहत देता है।
*गर्भावस्था के बाद पेट पर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में सहायता करता है।
*गर्मियों में सनबर्न की समस्या बहुत रहती है।ऐलोवेरा में सूर्य की पराबैंगनी किरणों से स्किन को बचाने की क्षमता होती है ऐसे मे हम इसका इस्तेमाल सनस्क्रीन की तरह कर सकते हैं।
*चेहरे पर अगर दाग धब्बे और पीपल्स है तो चेहरे पर इसको लगाने से चेहरा साफ और पीपल्स फ्री होगा।
*फटी एड़ियों पर ऐलोवेरा जेल लगाने से वह मुलायम होती हैं।
अच्छाई के साथ साथ इसके कुछ नुकसान भी है अगर हम ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर पर उल्टा असर भी डाल सकता है, आइए इसके इसके नुकसान को समझते हैं।
ऐलोवेरा से होने वाले नुकसान:
*ऐलोवेरा से हमें स्किन एलर्जी हो सकती है। एलोवेरा जेल के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन पर खुजली, रेसेज़, और रेडनेस हो सकती है।
*वजन कम करने के चक्कर मे अगर आप ऐलोवेरा का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन भी हो सकता है।यह आपके शरीर में पानी की कमी कर सकता है।
*इसका जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर में पोटैशियम की कमी कर सकता है जिसकी वजह से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है और शरीर में कमजोरी आ सकती हैं।
*ऐलोवेरा का लगातार सेवन ब्लड प्रेसर का लेबल अनियंत्रित कर सकता है। इसका ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर लो कर देता है।
इस लिए ये जान लें कि ऐलोवेरा हमारे लिए प्रकृति का वरदान है लेकिन ज्यादा सेवन हमें परेसानी में डाल सकता है इसलिए सेवन करते समय सावधानी बरतें और कोई भी समस्या होने पर अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
