Site icon ŦH€ अखंड भारत

फ्रांस की इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी नें सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि

Advertisements

बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही एक उम्दा कलाकार थे, लेकिन इंजीनियरिंग के प्रति उनका लगाव बहुत ज्यादा था। सुशांत सिंह इंजीनियरिंग ड्रॉप आउट थे शायद इसी वजह से उनका साइंस से बहुत लगाव था। सुशांत सिंह स्पेस साइंस को लेकर काफी उत्सुक रहते थे और उनकी उत्सुकता उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ दिखती थी।

फ्रांस की इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट और अपनी वेबसाइट दोनों पर लिखा है कि हम भारतीय कलाकार सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से बहुत दुखी हैं। सुशांत सिंह राजपूत STEM EDUCATION (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स) के पक्षधर थे। सुशांत सिंह राजपूत नें Summer 2019 में यूनिवर्सिटी आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन किसी अन्य काम में व्यस्त होने के कारण वह स्टार्सबोर्ग की यात्रा नहीं कर पाये। हमारी दुआएँ उनकी फैमिली और उनके दोस्तों के साथ हैं। उनकी यादें हम सबके दिलों में हमेशा रहेंगी।

Exit mobile version