संत कबीर नगर | सेल्फी लेना युवक पर भारी पड़ गया। सेल्फी लेते हुए पानी की तेज धार उसे बहा ले गयी। बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में राजघाट पर पानी का सैलाब आया हुआ है ऐसे में कुछ लोगों के लिए ये जगह पिकनिक स्पॉट बनी हुयी है। लेकिन मौज मस्ती कभी कभी हमपर भारी पड़ जाती है और हमें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है।
आज साम को 4 बजे के लगभग राजघाट पर सेल्फी लेते हुए एक लड़का पानी की धार में बह गया। मृतक का नाम हबीबुर्रहमान है। इसके पिताजी का नाम मोहम्मद इसहक है और यह लोहरौली ठकुराई का रहने वाला है। स्थानीय निवासियों के अनुसार मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ रोड पर बहते पानी में खड़ा होकर फोटो शूट करा रहा था। पानी की तेज धार का अंदाजा नहीं लगा पाया और पानी की तेज धार में बह गया। सेल्फी लेते समय युवक ये नहीं जानता होगा की ये उसकी आखिरी सेल्फी है।
लोहरौली से जंगल दसहर जाने वाले मार्ग की हालत इस समय बहुत ख़राब है। मुख्य सड़क सहित पूरा इलाका इस समय झील का रुप ले चुका है। रोड के दोनों तरफ पानी का सैलाब बह रहा है। इस इलाके से अनजान शख्स तो बता ही नहीं सकता कि यहाँ से कोई सड़क भी गयी है। जगह जगह पूरी सड़क टूट चुकी है और ऐसे कई भयानक हादसे को निमंत्रण दे रही है।
स्थानीय निवासियों ने The अखंड भारत से बात करने के दौरान बताया की जब भी ज्यादा बारिश होती है हमारे इलाके के लिए पानी अभिशाप बन जाता है। महेंद्र विश्वकर्मा, मुजीबुर्रहमान, रहमान खान आदि लोगों ने बताया की यहाँ पर एक अच्छे पुल की सख़्त जरुरत है क्योंकि ऐसे हादसे यहाँ रह साल होते रहते हैं। विचार करने वाली बात ये है की हर साल यहाँ कोई न कोई अप्रिय घटना होती है और प्रशासन से कोई न कोई यहाँ अफसोस जताने आता है लेकिन प्रशासन द्वारा अफ़सोस जताने के अलावा कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा सका है।
मेंहदावल SDM श्री नवीन श्रीवास्तव जी ने मौके का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। उनके निर्देशानुसार जंगल दशहर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इस सड़क को बैरियर करा दिया है।
