Site icon ŦH€ अखंड भारत

स्वतन्त्रता दिवस विशेष

Advertisements

आज 15 अगस्त हैं आज ही के दिन हमारा भारत देश अंग्रेजो की गुलामी से आज़ाद हुआ था। इस आज़ादी को पाने के लिए हिन्दू,मुस्लिम,सिख और ईसाई सबने मिलकर अंग्रेजो के खिलाफ बहुत लंबा संघर्ष किया और बहुत लंबी लड़ाई लड़ी। इस आज़ादी की कीमत भारत के स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। भारत माँ के लालो ने हंसते,हंसते अपनी जानो को अपने देश के लिए कुर्बान की थी। इस आज़ादी को पाने के लिए हज़ारो माताओं ने अपने बेटों को इस धरती पर कुर्बान किया था। हज़ारो औरते विधवा हुई। हज़ारो बच्चे यतीम हुए और हज़ारो बहनों से उनके भाई छीन लिए गए। लेकिन भारत की धरती को आज़ाद कराने के लिए भारत वासियों ने अपना लहू देकर भारत को आज़ाद कराया था।

उसी कुर्बानी की याद में हर साल 15 अगस्त को भारत मे स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता हैं। और सार्वजनिक जगहों से लेकर स्कूल,कॉलेज,अस्पताल,न्यायालय,सरकारी भवन,मन्त्रालय और विधानसभा में भारत की आन,बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहराया जाता हैं। इस अवसर पर कोई हिन्दू कोई मुस्लिम कोई सिख और कोई ईसाई नही होता अगर होता हैं तो सिर्फ भारतीय होता हैं।

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳. न पूछो ज़माने को, क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो सिर्फ ये है, की हम सिर्फ हिन्दुस्तानी हैं
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

लेकिन इस साल कोरोना महामारी की वजह से स्कूल,कॉलेज जैसी जगहों पर झंडावंदन नही हुआ। सिर्फ चुनिंदा जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुँह पर मास्क लगाकर कम लोगो की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। इसके बावजूद लोगो के दिलो में आज़ादी की जो वर्षगांठ थी उस पर उमंग,उत्साह और हर्ष बरकरार था। तमाम सार्वजनिक जगहों पर तिरंगा फहराया गया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लालकिले पर सातवी बार तिरंगा फहराया एवं सलामी दी। और भारत के तमाम निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 74 वी वर्षगांठ पर शुभकामनाए और बधाई दी। लाल किले की प्राचीर से देश को उत्साह भरने के साथ ही प्रधान मंत्री मोदी जी ने 10 बड़े ऐलान किए। मोदी जी अपने जोरदार भाषण के लिए जाने जाते हैं। इस बार लाल किले पर भाषण उनका 86 मिनट का था।

Exit mobile version