मणि मोबाइल ऐप (मोबाइल एडेड आइडेंटिफायर)
यह एप्लीकेशन रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने दृष्टिबाधितों के लिए डिज़ाइन किया है।
इस एप्लीकेशन के जरिये दृष्टिबाधित भी आसानी से भारतीय नोट की पहचान कर सकेंगे।
इस एप्लीकेशन में ये सुविधा दी गयी है कि आप आसानी से ऑडियो के जरिये भारतीय नोट को पहचान पाएंगे।
लेकिन चिंता का विषय यह है कि जो दृष्टिबाधित हैं,वे मेरी यह पोस्ट पढ़ नहीं सकते तो यह हम सबका फर्ज बनता है कि जो भी हमारे आस-पास ऐसे लोग हैं जो दृष्टिबाधित हैं, हम उनकी मदद करें और अगर वो एंनरॉइड फ़ोन इस्तेमाल करते हैं तो हम एक बार उनके फ़ोन में नीचे दिए गए लिंक से ये एप्लीकेशन डाउनलोड कर दें और एक बार उनको चलाना सीखा दें।
इस एप्लीकेशन को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
एंड्रॉयड ऐप सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rbi.mani
आईओएस (ios) 9+: https://apps.apple.com/app/id1491441464
धन्यवाद

Leave a Reply