मुँहासे (Pimples) निकलना एक आम बीमारी हो है। यह बीमारी अधिकतर युवाओं में देखी जाती है। मुँहासे (Pimples) निकलने जाने से लोगों में आत्मविस्वास की कमी आ जाती है। कुछ लोग तो इसकी वजह से हीन भावना का शिकार हो जाते हैं। मुँहासे (Pimples) तैलीय त्वचा वाले लोगों में बीमारी अधिकतर देखी जाती है। कुछ डॉक्टर इसे अनुवांशिक बीमारी भी मानते हैं। तेज धुप और गर्मी में पसीना निकलने से चेहरे की स्किन डल हो जाती है। जिससे तरह तरह की स्किन समस्याएँ हो जाती हैं। ऑयली त्वचा होने से चेहरे पर मुँहासे निकलने की संभावना बढ़ जाती है। इस आर्टिकल में हम मुँहासे का इलाज प्राकृतिक तरीके से देखेंगे।
अपनी सुंदरता को लेकर लोग बहुत सजग रहते हैं ऐसे में मुँहासे से घबराकर जल्दीबाजी में लोग केमिकल युक्त उत्पादों का सहारा लेते है और ये केमिकल उत्पाद उनके चेहरे को और खराब कर देते हैं।
मुँहासे (Pimples) का इलाज
त्वचा की प्राकृतिक सुन्दरता और कोमल त्वचा पाने के लिए आपको प्राकृतिक तरीकों को अपनाना ज्यादा सुरक्षित रहता है। प्राकृतिक तरीके कभी त्वचा को हानि नहीं पहुचाते हैं। प्राकृतिक तरीकों में सबसे पहला नंबर हमारी जीवन शैली का आता है। अपनी जीवन शैली को बेहतर बनाकर हम मुँहासे के साथ साथ बहुत सारी बिमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
1 – नींबू है मुँहासे (Pimples) का सफल इलाज
नींबू है मुँहासे का इलाज। नींबू मुँहासे का दुश्मन होता है। अगर इसका सही इस्तेमाल किया जाये तो मुँहासे के अलावा यह चेहरे के अन्य दाग धब्बों को दूर कर देता है। दालचीनी नींबू के गुणोंको और बढ़ा देती है। दालचीनी को पीसकर इसका पाउडर बना लें और इसमें नींबू के रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें और एक घंटे बाद धो दें। इससे आपके मुँहासे ठीक हो जायेंगे। दूध की मलाई और नींबू के रस को मिलाकर लगाने से भी मुँहासे में आराम मिलता है।
2 – मसालेदार खाना न खाएं
खाने में मसाले का प्रयोग कम से कम करें और गर्म खाने से बचे। गर्म और मसालेदार खाना आपके पित्तदोष को बढ़ाकर त्वचा में सूजन पैदा कर सकता है। शराब,सिगरेट,चीज और कॉफी का सेवन कम से कम करें।
3- मुँहासे (Pimples) में त्वचा की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें
मुँहासे को रोकने के लिए आपको अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखना होगा। आपको चेहरे को एकदम साफ रखना होगा। घर से बाहर जाते समय चेहरे को जरुर ढकें। त्वचा को धोने के लिए आपको हर्बल साबुन का प्रयोग करना होगा। चेहरे पर विभन्न प्रकार के केमिकल युक्त कॉस्मेटिक चीजों का उपयोग ना करें।
4 – अच्छी नींद लें
हर आदमी को कम से कम ७-८ घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे कम अगर आप सोते है तो समझिए एक साथ कई बीमारियों को आप निमंत्रण दे रहे हैं। कम सोने से आप मानसिक रुप से अस्वस्थ्य हो सकते हैं। कम निद्रा आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अच्छी नींद लेना आपके स्वस्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।
5 – व्यायाम दूर करता है मुहांसे (Pimples)
व्यायाम करने से शरीर से पसीना निकलता है। पसीना शरीर से विषाक्त पदार्थों को बहार निकालता है। व्यायाम हमारे तनाव को भी कम करता है। इस प्रकार यह मुहांसे को रोकने में हमारी मदद करता है।
6 – पानी जयादा से ज्यादा पियें
मुँहासे (Pimples) के कारण में एक बड़ा कारक है हमारे पेट की गड़बड़ी। पेट का सही होना और गड़बड़ होना दोनों हमारे जीवन शैली और खान पान पर निर्भर करता है। अगर आप अच्छे से पानी पि रहे है तो आप अपने पेट की कई बिमारियों से मुक्ति पा लेंगे। और अगर आप अपना पेट ठीक रखेंगे तो मुहांसे अपने आप ठीक होने लगेंगे।
आप निचे दिए लिंक से मुँहासे की दवा मँगा सकते हैं।

Leave a Reply