संत कबीर नगर | जिले के बड़ौदा यू पी बैंक की दानूकूयियां शाखा में कल रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन अच्छी बात यह रही कि बैंक का अलार्म बजने से चोरों को सफलता हाथ नहीं लगी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि बैंक के आसपास के लोग बड़े लापरवाह नजर आए। बैंक के पास कई लोगों का निवास स्थान है। पूरी रात बैंक का अलार्म बजता रहा लेकिन किसी ने पुलिस को सूचित करने की जहमत नहीं उठाई।

शाखा प्रबंधक हरीश सोनकर के अनुसार उन्हें एक ग्रामीण ने सुबह 5 बजे इस घटना की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक तत्परता दिखाते हुए तुरंत बैंक पहुंचे और इस घटना से पुलिस को अवगत कराया और लिखित तहरीर दी। चोरों ने cctv कैमरे को क्षति पहुंचायी है। यहां तक कि निराश चोरों ने बैंक मे रखा मॉनीटर, स्कैनर, प्रिंटर को तोड़ कर बाहर फेंक दिया।

बताते चलें कि संत कबीर नगर जिले में ही बड़ौदा यू पी बैंक की शाखा उसरा शहीद में भी एक महीने पहले ही ऐसे ही चोरी का प्रयास किया गया था। जिसमें पुलिस अभी तक कोई जानकारी नहीं जुटा पायी है। पुलिस विभाग के अनुसार जांच की जा रही है और जल्द ही इस चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from ŦH€ अखंड भारत

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading