वाराणसी। दारोगा पिटाई प्रकरण में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सीसीटीवी फुटेज से 16 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने इन सभी के नाम-पते निकालकर उनकी तस्वीरें भी जारी कर दी हैं।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए फुटेज का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर संदिग्ध चेहरों को चिन्हित किया गया और फिर उनकी पहचान की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने कहा कि जिन चेहरों की पहचान हो चुकी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग नें यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जल्द ही आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर सकती है और फरार लोगों पर इनाम घोषित करने की भी तैयारी है।

यह मामला हाल के दिनों में वाराणसी पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, लेकिन तकनीक की मदद से अब जांच की रफ्तार तेज हो गई है।

Leave a Reply

Designed with WordPress