
ग्राम प्रधान – हकीमुल्लाह 
राशन बटवाता ग्राम प्रधान पुत्र सदरे आलम 
राशन बाटते मजदूर
संत कबीर नगर | बेलहर कला ब्लॉक के जंगल दशहर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान हकीमुल्लाह ने अपने ग्राम सभा के प्रवासी मजदूरों में सरकारी राशन वितरित किया। जिससे प्रवासी मजदूरों में खुशी का माहौल है।
देश के विभिन्न हिस्सों से उत्तर प्रदेश में करीब 20 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर लौटे थे। प्रवासी मजदूरों को योगी सरकार ने 15 दिन का राशन और 1000 रुपये भरण पोषण के लिये सहायता राशि देने की बात कही थी। योगी सरकार अपने इस वादे पर खरा उतरता दिख रही है।
आपको बताते चलें कि जल्द ही सरकार प्रवासी कामगारों के लिए रोजगार भी मुहैया कराने वाली है। इस बाबत पूरी गाईड लाइन बना ली गई है। प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग और पृथकवास केंद्र में रहने के दौरान ही उनके कौशल संबंधी जानकारी ली गयी थी।
ग्राम सभा जंगल दशहर के ग्राम प्रधान हकीमुल्लाह ने the अखंड भारत को बताया कि कोरोना बीमारी गरीब लोगों के लिए एक अभिशाप की तरह है। जो लोग संपन्न है वह तो अपना गुजारा करने में सक्षम हैं लेकिन जो रोज कुंआ खोद कर पानी पीते हैं उनके सामने इस बीमारी ने बहुत बड़ा संकट ला खड़ा किया है। ग्राम प्रधान गाँव का मुखिया होता है और उसका फर्ज बनता है कि अपने ग्राम वासियों के हर सुख दुख में गाँव वालों के साथ रहे इसीलिए मैं अपने ग्राम वासियों के साथ हमेसा खड़ा रहता हूँ।
Leave a Reply