
कानपुर मुठभेड़ मामलें में उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकार की किरकिरी के बाद योगी सरकार अब पूरे एक्शन में नजर आ रही है। योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश को अपराधी मुक्त बनाने की ठानी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदमाशों की लिस्ट तैयार की है और इसी क्रम में पुलिस ने मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर बृजेश सोनकर के घर की कुर्की कर दी है। बृजेश सोनकर के ऊपर 50000 का इनाम भी घोषित किया गया है। बृजेश सोनकर साल 2010 में राम सिंह मौर्य हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के साथ नामजद अभियुक्त है। बृजेश सोनकर पर हत्या, जमीन कब्जा समेत कई मुकदमें दर्ज हैं।
मऊ के पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग जी ने बताया कि मऊ जिले को अपराधी मुक्त बनाने की राह पर पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर बृजेश सोनकर की 69 लाख की सम्पत्ति धारा 14(1) गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कुर्क कर दिया है। कुर्क की गई सम्पति में भुजौटी स्थित प्लाट, दो बाइक, और दो फोरव्हीलर शामिल है।
Leave a Reply