विकास दुबे का करीबी अमर दुबे ढेर

कानपुर | कानपुर पुलिस हत्याकांड में पुलिस को एक नयी सफलता मिली है। हमीरपुर में पुलिस बल के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी अमर दुबे ढेर हो गया। गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जोरों पर है। हमीरपुर के मौदाहा में आज बुधवार की सुबह STF के साथ मुठभेड़ में विकास दुबे का दाहिना हाथ कहे जाने वाले अमर दुबे मारा गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने यह स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में किसी भी अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। श्री योगी जी का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी के करीबी बृजेश सोनकर के घर की हुयी कुर्की

इसी क्रम में मंगलवार को गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने पुलिस फोर्स गयी थी लेकिन दुर्भाग्यवस इसकी जानकारी पहले ही विकास दुबे को किसी ने दे दी जिसका परिणाम बहुत बूरा हुआ और कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों को शहीद होना पड़ा।

पुलिस विभाग अपनी इस चूक से बहुत अलर्ट हो गयी है और विकास दुबे को किसी भी कीमत पर पकड़ना चाहती है। इसके लिए पुलिस की कई टीमें बनायी गयी है और देश के अन्य प्रदेशों में भी छापेमारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गैंगेस्टर विकास दुबे के दोनों राइट और लेफ्ट हैंड कहे जाने वाले दोनों बदमाशों को  मार दिया गया है और अभी अभी उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास दुबे पर इनाम की राशि ढाई लाख बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है। उत्तर प्रदेश में किसी भी बदमाश पर घोषित यह सबसे बड़ी राशि है। उत्तर प्रदेश की  पुलिस जल्द ही विकास दुबे तक पहुंच जाएगी। पुलिस विभाग में अभी भी कोई विकास दुबे का खबरी है जो प्रदेश पुलिस की हर मूवमेंट की खबर विकास दुबे को पहले ही दे रहा है जिससे विकास दुबे पहले ही भाग जा रहा है। 

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from ŦH€ अखंड भारत

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading