कानपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ के मामले में आज एक नयी खबर आयी है। गैंगस्टर विकास दुबे के दो और करीबी मारे गए।

कल फरीदाबाद में पकड़े गए गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी प्रभात मिश्रा को पकडा गया था।और उसे रिमांड पर फरीदाबाद से कानपुर ले जाया जा रहा था। कानपुर ले जाते समय प्रभात मिश्रा पुलिस के साथ मुठभेड़ मारा गया है। कानपुर 8 पुलिस कर्मी की हत्या में यह विकास दुबे के साथ था।

इसे भी पढ़ें- विकास का करीबी अमर दुबे ढेर

पुलिस के अनुसार रास्ते में पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी पंचर हुयी और उसके बाद जब पुलिस कर्मी गाड़ी का पहिया बनाने की कोशिश कर रहे थे तभी प्रभात मिश्रा ने पुलिस का पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग भी किया। जवाबी फायरिंग में प्रभात मिश्रा मारा गया।

गैंगस्टर विकास दुबे का दूसरा साथी रणबीर उर्फ बऊअन आज इटावा में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने रणवीर उर्फ बउअन का भी एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गैंगेस्टर विकास दुबे के एक और साथी रणवीर उर्फ बउअन को भी पुलिस ने मार गिराया है।  पुलिस बउअन का नाम को पुलिस की मोस्ट वाटेंड की सूची में भी जारी किया था। बउअन को इटावा के पास एनकाउंटर में मार गिराया गया है। 

Leave a Reply

Designed with WordPress