
बलिया | बैरिया में साइकिल यात्रा निकलने पर सपा के वरिष्ट नेता मनोज सिंह सहित 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। रोकने के बावजूद सपा नेता ने दबंगई के बल पर जुलूस निकाला और इस महामारी में सोशल डिस्टेंस के नियमों की धज्जियां उड़ाई। बैरिया के कोतवाल श्री संजय त्रिपाठी ने सपा नेता सहित 8 लोगों पर महामारी अधिनियम 1997 और सोशल डिस्टेंस की धारा 1860 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मनोज सिंह, रोहित उपाध्याय, पिन्टू उपाध्याय, मनोज यादव, सोनू यादव, मुन्ना गोड़, अंचल, और संजय पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताते चलें कि सपा नेता मनोज सिंह का कहना है कि मैं मुक़दमे से नहीं डरता उन्होंने कोतवाल संजय त्रिपाठी पर आरोप लगाते हुए कहा कि SHO संजय त्रिपाठी ने बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह के कहने पर हम लोगों के ऊपर FIR दर्ज किया है। मनोज सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि मैं जल्द ही DM, एसपी, कोतवाल के खिलाफ हाई कोर्ट मे मुकदमा दर्ज कराऊंगा। उन्होंने कहा कि ये लोग भाजपा के नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं करते। भाजपा के नेताओं ने भी बीते दिनों ऐसे प्रदर्शन किए थे लेकिन उनके ऊपर कोई कारवाई नहीं की गई।
Leave a Reply