
शादी से पहले सबकी कोई न कोई love Story होती है। शादी के बाद लोग अपनी पुरानी love Story को लेकर डरे रहते हैं। उन्हें इस बात का डर रहता है कि अगर उन्हें उनका पुराना पार्टनर कहीं मिलेगा तो वे क्या करेंगे और ये डर तब और बढ़ जाता है जब उस वक्त उनका लाइफ पार्टनर साथ में रहे। इस परिस्थिति ( situation ) को संभालना आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बीता हुआ कल सबका होता है लेकिन मैरिड लाइफ में सफलता उसे मिलती है जो अपनी पुरानी जिंदगी को नयी जिंदगी से जोड़ता नहीं है।आइये हम आपको बताते हैं कि आपको ऐसे वक्त में क्या करना चाहिए?
अपने एक्स पार्टनर को अपने जीवन साथी से परिचय (introduce) करायें
वैसे तो हर कोई चाहता है कि जब वो अपने जीवनसाथी के साथ में हो तो कभी उसके पुराने प्यार से मुलाकात ना हो लेकिन अगर कभी अचानक से आपका सामना हो ही जाये तो आप घबराएं नहीं। ऐसा ना हो कि आपकी घबराहट आपका जीवनसाथी देख लें और आपकी शादीशुदा जिन्दगी खतरे में पड़ जाये। आपको उस वक्त धैर्य से काम लेना होगा। आप अपने एक्स पार्टनर से हाय हेलो के बाद अपने जीवन साथी से परिचय करायें और बातचीत को ज्यादा लम्बा न खींचें।
अपने पुराने पार्टनर से कोई व्यक्तिगत सवाल ना करें
जब आपका पुराने प्यार से आमना सामना हो जाये तो घबराये नहीं। अपने पुराने प्यार से अच्छे से बात करें। लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपने एक्स पार्टनर से कोई व्यक्तिगत सवाल न पूछें। क्योंकि ऐसा हो सकता है कि आपका सवाल सुनकर उसे कोई पुरानी बात याद आ जाये और आपका एक्स पार्टनर इमोनशल हो जाये।
घर आने के लिए निमंत्रण (invitation) ना दें
जब आपका पुराने प्यार से सामना होता है तो थोड़ा भी इमोशनल ना हों। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आप उसे घर आने के लिए निमंत्रण ना दें और अगर वो निमंत्रण दे तो आप साफ मना कर दें। अगर आपका सामना कहीं रेस्टोरेंट में हुआ है तो जाहिर सी बात है कि कोई ना कोई निमंत्रण अवश्य देगा तो ऐसे में आपको सख्ती से मना करना होगा क्योंकि खाने की टेबल पर अक्सर पुरानी बातें उभर ही जाती हैं ।
शादी के बाद अपने एक्स पार्टनर से ज्यादा बात करने की कोशिश न करें
कभी-कभी ऐसा होता है कि लोग अपने पुराने प्यार को पाकर इमोशनल हो जाते हैं और भूल जाते हैं कि उनके साथ कौन है और लोग अपने पुराने दिनों में वापस चले जाते हैं। इसलिए आप इस बात का खयाल रखें और कोशिश करें कि आप लोगों में ज्यादा देर बात न हो। क्योंकि ऐसा अक्सर देखा गया है कि जब बातचीत का सिलसिला बढ़ता है तो लोग अपनी पुरानी जिंदगी में लौट ही आते हैं जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह हो जाती है।
Leave a Reply