
संत कबीर नगर | बेलहर ब्लॉक में लोहरौली बाजार से भेड़ौरा पिकौरा होकर जंगल दसहर गाँव को जाने वाली सड़क पानी के तेज बहाव के कारण कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। भेड़ौरा पिकौरा गाँव के समीप यह सड़क इस कदर टूट गयी है कि राहगीर प्रतिदिन सड़क पर बने गड्ढे की वजह से गिरकर बुरी तरह चोटिल हो रहे हैं। दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से यात्रा करने को मजबूर हैं। सम्बंधित अधिकारियों का अभी तक सड़क क्षतिग्रस्त की तरफ कोई ध्यान नहीं गया है।
बताते चलें कि बीते दिनों लगातार बारिश होने की वजह से आमी नदी उफान पर है। नदी का पानी बेतहाशा बढ़ गया है। पानी इतना बढ़ गया है कि कई जगह पानी सड़क के आर पार बह रहा है। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क पर कई जगह जानलेवा गड्डे हो गए हैं। सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है जिसकी वजह से आवागमन में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन साइकिल, मोटर साइकिल सवार इस गड्डे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी इस समस्या से बहुत परेशान हैं। ऐसा लग रहा है कि सम्बंधित अधिकारी कोई बड़ी अप्रिय घटना होने का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसा हमेशा होता है कि जब तक कोई घटना नहीं होती है तब तक किसी समस्या की तरफ सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता है।
एक तरफ तो सरकार गाँवों की कायाकल्प करने की बात कर रही है लेकिन गाँवों की ज़मीनी हकीक़त कुछ और ही है। ग्रामीणों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। बिजली और सड़क की अगर बात करें तो फर्क साफ तौर पर देखा जा सकता है। आखिर क्यों दोहरा बर्ताव किया जाता है ग्रामीणों के साथ। शहरों में 24 घंटे बिजली दी जाती है और गाँवों में बस कुछ घंटे। आखिर क्यों किया जाता है ऐसा। श्री योगी जी के सत्ता संभालने के बाद बिजली में थोड़ा तो सुधार हुआ है लेकिन अभी बहुत कुछ होना शेष है।
Leave a Reply