नगरपालिका

संत कबीर नगर | खलीलाबाद नगरपालिका के सभासदों ने मंगलवार को EO बिना सिंह पर घोटाले का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासदों के अनुसार जो काम पहले हो चुका है उसका भी टेंडर निकाल दिया गया है और नया काम दिखा कर लाखों रुपये खा जाने की प्लानिंग बना ली गई है जिसका उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन कर एक किसान के खाते से निकाले 17 लाख से ज्यादा रुपये

जिलाधिकारी रविस गुप्ता ने सभासदों के ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि सभासदों के आरोप की जांच करायी जायेगी, यदि जांच में आरोप सही साबित होता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सभासदों का आरोप है कि जो काम पहले पूर्ण हो गए है उनका भी 21 जुलाई को दुबारा टेंडर निकालकर उस पूर्ण काम के नाम पर पैसे लूटने की योजना बनाई गई है।

अब देखने वाली बात यह है कि किस हद्द तक निष्पक्ष जांच होती है या पैसा ले देकर सब मैनेज कर लिया जाता है। क्योंकि अक्सर ऐसा ही होता आया है अधिकतर मामलों की लीपा पोती कर दी जा रही है और आरोप लगाने वाले को मैनेज कर लिया जाता है। सिस्टम में भ्रस्टाचार इस कदर व्याप्त है कि यह सिस्टम मणि मंजरी जैसे ईमानदार अधिकारी को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दे रहा है।

Leave a Reply

Designed with WordPress