बिहार में कोरोना महामारी की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार में रोज रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ बाढ़ एक तरफ महामारी के चलते बिहार के जनता की हालत बदत्तर होती जा रही है। बिहार में चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है।

कोरोना महामारी के बढ़ते हुए केस को देखते हुए बिहार सरकार ने 16 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। ताकि कोरोना महामारी के बढ़ते रफ्तार को थामा जा सके। 16 दिन लॉकडाउन बढ़ने की वजह से अब बिहार में 16 अगस्त तक लॉकडाउन रहेगा। बिहार सरकार ने इस संबंध में गाईड लाइन भी जारी कर दी है।

लॉकडाउन के नियम

1– इस लॉकडाउन पीरियड में सरकारी कार्यालय 50% स्टाफ के साथ खुले रहेंगे। इस दौरान अधिकारी भी ऑफिस आयेंगे।

2- वाणिज्यिक और प्राइवेट ऑफिस भी 50% स्टाफ के साथ ही खुलेंगे।

3- रेल और हवाई परिवहन को छोड़कर राज्य में सभी तरह के परिवहन सेवाओं पर पाबंदी लगी रहेगी।

4- टैक्सी और ऑटो रिक्सा पर पाबंदी पूर्ववत लगी रहेगी।

Leave a Reply

Designed with WordPress