पेटीएम का पहला पीओएस डिवाइस भारत में लांच
जो छोटे व्यवसायियों के लिए बहुत ही बढ़िया पीओएस डिवाइस है। इस पॉकेट एंड्रॉयड POS डिवाइस से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट किया जा सकता है। आप इसे ₹499 Monthly रेंटल पर ले सकते हैं। इस पीओएस डिवाइस को फोन की तरह डिजाइन किया गया है। पेटीएम का कहना है कि इससे आर्डर लेने और भुगतान करने के लिए फोन की तरह यूज किया जा सकता है।
बताते चलें कि भारत में लांच किया गया यह पहला ऐसा एंड्रॉयड आधारित डिवाइस है। देश में पहले से मौजूद दूसरे पीओएस उपकरणों के मुकाबले अधिक यूज़फुल है। पेटीएम का कहना है कि इसकी पीओएस मशीन पेटीएम की स्कैन टू आर्डर सेवा के साथ आती है। इसे धीरे-धीरे रेस्टोरेंट्स टेकअवे जॉइंट पर रखने की प्लानिंग है।
पेटीएम का पहला पीओएस डिवाइस की बनावट
इस डिवाइस में 4.5 इंच की टचस्क्रीन है। और यह 12 एमएम मोटा है। इसका वजन लगभग 163 ग्राम है। और इसमें जबरदस्त पावरफुल प्रोसेसर है। लांग लास्टिंग बैटरी के साथ क्यू आर कोड स्कैनर भी लगा है। पेटीएम ने अपने इस पीओएस मशीन में बिलिंग भुगतान और कस्टमर केयर से संपर्क के लिए क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर भी लगाया है। और आप इसमें 4 जी सिम कार्ड के साथ वाईफाई भी चला सकते हैं। भुगतान प्रणाली को और मजबूत करने के लिए ब्लूटूथ की सुविधा भी प्रदान की गई है।
पेटीएम का कहना है कि इसका लक्ष्य कुछ महीनों में दो लाख से ज्यादा डिवाइसेज जारी करने का है आप इस पीओएस मशीन को इस्तेमाल करके अपने बिजनेस लेनदेन को और आसान बना सकते हैं



Leave a Reply