बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड

उत्तर प्रदेश पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। योगी सरकार लगातार अपराधियों पर नकेल कसती जा रही है। इसी क्रम में आज एक और इनामी बदमाश को पकड़ने की कोशिश करते हुए जवाबी फायरिंग में मार गिराया गया।

बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय के चाहने वालों के लिए आज खुशी का दिन है। क्योंकि स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कांड में शामिल मुख्तार अंसारी के शूटर राकेश पांडे उर्फ हनुमान पांडे का आज यूपी STF पुलिस ने लखनऊ में एनकाउंटर कर दिया है। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था।

कृष्णानंद राय हत्याकांड में राकेश पांडेय मुन्ना बजरंगी का साथी था। मुन्ना बजरंगी की हत्या पहले ही जेल में हो चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस को इसकी तलाश सालों से थी। राकेश पांडे उर्फ अनुमान पांडे का आपराधिक इतिहास बहुत ही लंबा रहा है। लखनऊ के सरोजनी नगर में एसटीएफ को इस एनकाउंटर में सफलता मिली। बताया जा रहा है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडे मुख्तार अंसारी गैंग का सबसे बड़ा शूटर था। यह ऑपरेशन वाराणसी STF और लखनऊ STF का साँझा ऑपरेशन था।

आपको बताते चलें कि करीब आधा दर्जन बदमाशों नें बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल थे और कृष्णानन्द विधायक और उनके अन्य साथियों को निर्मम तरीके से गोलियों से भून दिया गया था। हमलावरों ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की गाड़ी को चारों तरफ से घेर कर एके-47 राइफल से 500 से ज्यादा गोलियां चलाई थी। इस हमले में मारे गए 7 लोगों के शरीर से 67 गोलियां बरामद की गई थी। यहां तक की इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण गवाह शशिकांत राय को भी 2006 में संदिग्ध परिस्थितियों में मार दिया गया था।

Leave a Reply

Designed with WordPress

Discover more from ŦH€ अखंड भारत

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading