उत्तर प्रदेश के तीनों ग्रामीण बैंक एकीकृत होकर बनेंगे “उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक”
उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख ग्रामीण बैंकों — बड़ौदा यू.पी. बैंक, आर्यावर्त बैंक और प्रथमा यू.पी. बैंक — को आपस में समेकित कर एक नए ग्रामीण बैंक के गठन का निर्णय लिया गया है। यह नवगठित बैंक 1 मई 2025 से विधिवत कार्य करना प्रारंभ करेगा।
इस एकीकृत बैंक का नाम “उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक” रखा गया है, जो पूरे राज्य में एक सशक्त ग्रामीण बैंकिंग नेटवर्क के रूप में कार्य करेगा।
इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि बड़ौदा यू.पी. बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के महासचिव श्री अंबरीश कुमार राय ने की। उन्होंने बताया कि यह एक ऐतिहासिक कदम है जो ग्रामीण बैंकिंग प्रणाली को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।
Leave a Reply